How To Apply Ayushman Card 2024 : आयुष्मान कार्ड के लिए घर बैठे आवेदन करे
हेलो दोस्तों स्वागत है आपका एक बार फिर से Vacancy Mitra Ji में दोस्तों आज के इस लेख में आपको How To Apply Ayushman Card 2024 बताऊंगा बिलकुल सरल तरीके से की आप आयुष्मान कार्ड को घर बैठे अपने फ़ोन से कैसे आवेदन कर सकते है। और आयुष्मान कार्ड के क्या क्या फायदे है। कितने रूपये तक का इलाज संभव है। इस आयुष्मान कार्ड से। तो दोस्तों आईये शुरू करते है।
Ayushman Card Apply Online : दोस्तों आपको बता दे की ये आयुष्मान कार्ड उन गरीव परिवारों के लिए है। जिनकी बीमार हो जाने पर इलाज करवाने के पैसे नहीं है। दोस्तों आयुष्मान भारत योजना (PMJY) का मकसद गरीब परिवार को एक बेहतर इलाज प्रदान करने की एक अनोखी पहल है। जिसमे गरीब परिवार 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकते है।
दोस्तों आपको बताता चालू की इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा लागु किया गया था। दोस्तों आयुष्मान भारत योजना सितम्बर 2018 से लागु किया गया था। दोस्तों अगर आप भी चाहते है की आपको भी निशल्क और बेहतर इलाज की सुबिधा मिले , तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक अच्छे से पढ़ना होगा। इस आर्टिकल में आपको बिलकुल सरल तरीके से समझाया है ,की आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते है।
Ayushman Card आखिर है क्या ?
दोस्तों आपको बतात चलूँ , की Ayushman Card योजना को प्रधानमंत्री जान आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर स्वास्थ सेवा प्रदान की जाती है। इस योजना में 5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ बीमा उपलब्थ कराया जाता है।
Ayushman Card के लाभ
दोस्तों आपको बता दू ,की Ayushman Card योजना से आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को निम्न प्रकार के लाभ मिलते है। जैसे
- दोस्तों Ayushman Card योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को, सरकारी हॉस्पिटल और सरकार द्वारा शुचीबद्द किये गए प्राइवेट हॉस्पिटल में 5 लाख तक का निशुल्क इलाज की व्यवस्था
- आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आपको हॉस्पिटल में भर्ती होने के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता
- इस Ayushman Card के अंतर्गत इस योजना का लाभ परिवार का कोई भी सदस्य ले सकता है इस योजना के अंतर्गत उम्र और परिवार के सदस्यों की संख्या पर कोई प्रतिबन्ध नहीं है।
Ayushman Card Apply Online 2024 Eligible Criteria(पात्रता )
दोस्तों आपको बता दूँ ,की आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए। आपको निम्न बिंदु दिए गए है आप ध्यान पूर्वक पढ़े।
- आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए आपका भारत का मूल निबासी होना अतिआवश्यक है।
- कच्चे मकान में रहने वाले गरीब परिवार इस आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते है।
- इस योजना के लिए बेघर और आदिवासी लोगों के लिए सटीक है।
Ayushman Card Apply Online 2024 (मुख्य दस्तावेज)
आयुष्मान कार्ड बनबाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज का होना अतिआवश्यक है। इस योजना का लाभ लेना चाहते है। तो Ayushman Card Online Apply 2024 में ये दस्तावेज आपको रखना अनिवार्य है। जैसे
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज की फोटो (ताज़ा निकली हुई फोटो)
- बैंक पास बुक
- निवास प्रमाण पत्र
आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए ये दस्तावेज होना चाहिए।
How To Apply Online Ayushman Card 2024(पात्रता चेक करे)
दोस्तों आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करना बहुत ही सरल है। में आपको कुछ सरल स्टेप बताऊंगा जिससे आप अपने फ़ोन या लैपटॉप से घर बैठे आयुष्मान कार्ड बना सकते है।
स्टेप 1 :
दोस्तों आपको सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2 :
आपको होमपेज पर " I AM ELIGIBLE" का इंग्लिश में ऑप्शन आएगा और हिंदी में "मैं पात्र हूँ" का ऑप्शन पर क्लिक करना है।
स्टेप 3 :
दोस्तों स्टेप 3 में आपको अपना आधार कार्ड लिंक मोबाइल नंबर को डालकर OTP को वेरीफाई करना होगा।
स्टेप 4 :
OTP सत्यापित होने के बाद आप पोर्टल पर लॉगिन हो जायेंगे। उसके बाद आपको और जानकारी भरना है। जैसे - राज्य ,जिला , गांव आदि को भरना है। और खोजना है। जैसे ही पात्रता सूचि आएगी आपको अपना नाम चेक करना है। अगर आपका नाम सूचि में उपलब्ध है। तो आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।
How To Apply Online Ayushman Card 2024(ऐसे करे आवेदन)
दोस्तों जैसे ही पात्रता सूचि में अपना नाम मिले तो आप कुछ और स्टेप को फॉलो करके आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। जैसे।
स्टेप 1 :
पात्रता चेक करने के बाद सूचि में नाम है। तो आप आगे बढ़कर आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी है। जैसे
- नाम
- जन्म तिथि
- लिंक आदि
- पता (स्थाई पता ,और वर्तमान पता )
- परिवार के सदस्यों की जानकारी भरना होगा। (नाम ,जन्म तिथि , रिलेशन आदि। .. )
स्टेप 2 :
ये सब जानकारी भरने के बाद आपको बताये गए मुख्य दस्तावेज को अपलोड करना है।
स्टेप 3 :
बताये गए दस्तावेज को अपलोड करने के बाद सभी जानकारी को एक बार फिर से चेक कर लेना है। उसके बाद आयुष्मान कार्ड आवेदन को सबमिट कर देना है।
स्टेप 4 :
आवेदन सबमिट करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जायेगा। आपको उस रजिस्ट्रेशन नंबर को संभाल कर रख लेना है।
Important Points (महत्वपूर्ण बिंदु)
दोस्तों आपको बता दे की आयुष्मान कार्ड के आवेदन के लिए जो जानकारी दी है वो सही हो। बरना अगर कुछ त्रुटि रह जाती है। तो आपका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जायेगा। इसलिए आपको ध्यान पूर्वक इस लेख को पढ़ना है। और को अच्छे से चेक करके आवेदन को भरना है।
निष्कर्ष :
दोस्तों आयुष्मान भारत योजना सिर्फ उनके लिए है। जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार है। जिनके कच्चे मकान है। और आदिवासी लोगो के लिए ये आयुष्मान भारत योजना किसी वरदान से कम नहीं है। दोस्तों इस योजना में निशुल्क इलाज की व्यबस्था की गयी है। जिसमे 5 लाख तक का फ्री इलाज हो सकता है। दोस्तों उम्मीद करता हु। How To Apply Ayushman Card 2024 लेख पसंद आया होगा।
FAQ :
1 . आयुष्मान कार्ड आवेदन करने में कितन टाइम लगता है ?
आयुष्मान कार्ड आवेदन करने में ज्यादा समय नहीं लगता है। अगर आपके पास सारे जरुरी दस्तावेज उपलब्ध है तो थोड़ी देर में आवेदन प्रक्रिया ख़त्म कर सकते है।
2 . आवेदन करने के बाद आयुष्मान कार्ड कितने दिन में मिल जाता है ?
आवेदन करने के बाद आपके सारी जानकारी और दस्तावेज के सत्यापन के बाद आयुष्मान कार्ड को जारी किया जाता है।
3 . मेरा नाम पात्रता सूचि में नहीं है , तो क्या में आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकता हु ?
दोस्तों ये योजना फिलहाल SECC 2011 के डाटा पर आधारित है। लेकिन अगर आपको आयुष्मान कार्ड जरुरत है। तो आप अपने स्थानीय चिकित्सा अधिकारिओं से बात करके अपनी पात्रता की पुनः जाँच करवा सकते है।
Post a Comment